- Hindi News
- श्रीराम तलाई मंदिर के सरोवर में आज होगा लंका दहन
श्रीराम तलाई मंदिर के सरोवर में आज होगा लंका दहन
बटाला | श्रीरामतलाई मंदिर ट्रस्ट और श्रीराम सेवा समिति की ओर से रविवार को मंदिर सरोवर में लंका दहन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराम तलाई मंदिर ट्रस्ट और भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नरेश महाजन, मंदिर ट्रस्ट के प्रधान अरुण अग्रवाल और श्रीराम सेवा समिति के प्रधान बलविंदर मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे लंका दहन किया जाएगा। जिस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सुरेश महाजन, कुलदीप महाजन, अनिल अग्रवाल, रविकांत, पंकज मेहता, हरिकृष्ण महाजन, वरिंदर लाडा, अशोक अग्रवाल, सुरिंदर काला, यशपाल महाजन, हर्ष अग्रवाल, केवल मेहता, जतिंदर, सुशील कुमार, सुदेश कुमार, सुमित भरद्वाज, बिशनदास, जसविंदर मेहता, पवन कुमार उपस्थित थे।