पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंपो के टायर में गोली मार रोका फिर कंफेक्शनरी सप्लायर से 70 हजार लूटे

टैंपो के टायर में गोली मार रोका फिर कंफेक्शनरी सप्लायर से 70 हजार लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर-बटालारोडपर दुकानदारों से उगाही करके लौट रहे कारोबारी को लुटेरों ने गनप्वाइंट पर लूट लिया। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा पुत्र नंद लाल शर्मा जो कैडबरी चॉकलेट अन्य खाद्य उत्पादों का होलसेलर है। शनिवार देर शाम जैंतीपुर में दुकानदारों को माल सप्लाई करके अपने सेल्जमैन के साथ टैंपो से लौट रहा था।

शेखुपुरा पुलिस चौकी के पास पीछे से आए पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरे जो उनका पीछा कर रहे थे, ने टैंपो रोकने की कोशिश की। मोटरसाइकिल सवारों का गलत इरादा भांप कर रोहित ने जब टैंपो नहीं रोका तो लुटेरों ने टैंपो के टायर को गोली मार कर फाड़ दिया। टैंपो रूकने पर लुटेरों ने रोहित को गोली मारने की धमकी दी और लुटेरे उससे 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। बताया गया है लुटेरों के मोटरसाइकिल का नंबर रोहित ने नोट कर लिया है।

इसके अलावा कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में टैंपो का पीछा कर रहे लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई। पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर और सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। थाना सदर के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

घटनास्थल पर लूट की जानकारी पुलिस अफसरों को देते रोहित शर्मा।