पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किला मंडी में आज मनाया जाएगा गीता जयंती पर्व

किला मंडी में आज मनाया जाएगा गीता जयंती पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | दैनिकप्रार्थना सभा द्वारा 14 दिसंबर को श्री गीता जयंती का पर्व किला मंडी में मनाया जाएगा। सभा के प्रचार सचिव तिलकराज कपूर ने बताया कि समारोह में पंडित मोहन लाल सनातन धर्म कालेज गुरदासपुर की प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी मुख्यातिथि और शहर के समाज सेवक शक्ति कुमार खुल्लर विशेषातिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश बांसल करेंगे जबकि आरआर बावा डीएवी कालेज के प्रो. सुनील दत्त शर्मा वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। तिलकराज कपूर ने बताया कि समारोह में कई स्कूलों के बच्चों में श्री गीता विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।