- Hindi News
- कारोबारी बोले, बटाला इंडस्ट्री को बंद होने से बचाया जाए
कारोबारी बोले, बटाला इंडस्ट्री को बंद होने से बचाया जाए
बटालाकेकारोबारियों की मुश्किलें जानने के लिए पंजाब के इंडस्ट्री और कॉमर्स विभाग के अधिकारियों ने उद्योगपतियों के साथ बैठक की। सभी ने एक सुर में बटाला इंडस्ट्री को बंद होने से बचाने की गुहार लगाई। आरआर बावा डीएवी कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में विभाग के डायरेक्टर रमिंदर सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर तरसेम लाल, डीआईसी बटाला के जीएम बलविंदरपाल सिंह, आईएमटीटी के जीएम मेजर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
कारोबारियों ने इंडस्ट्री को लेकर पेश रही समस्याएं डायरेक्टर रमिंदर सिंह के सामने रखी। उनको वैट, बैंक लोन, टैक्स और पर्यावरण विभाग की बिना वजह अड़चनों को लेकर ऐतराज था। रमिंदर सिंह ने कहा कि बटाला इंडस्ट्री को 80 के दशक में आतंकवाद ने भारी नुकसान पहुंचाया है। सरकारी विभागों की बिना वजह अड़चनें और सख्ती सबसे बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा सरकार राजस्व इकट्ठा करने की तरफ ज्यादा ध्यान देती है, फंडिंग की तरफ नहीं। इंडस्ट्री पर सरकारी विभागों का आंतक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारी क्षेत्र में आने वाली कारोबारियों की समस्याओं का वह तुरंत समाधान कर देंगे। इस मौके पर उद्योगपति सतीश सरीन, हरिकृष्ण त्रेहन, बेअंत खुल्लर, राकेश गोयल, बुद्धीश अग्रवाल और अन्य मौजूद थे।
^इंडस्ट्री विभाग उद्योगपतियों की समस्याओं को बखूबी जानता है और समस्याएं कम करने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। पंजाब सरकार द्वारा इंडस्ट्री को दी जाने वाली सुविधाएं उद्योगपतियों तक पहुंचाई जाती है। नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए बटाला में इंस्टीट्यूट्स काम कर रहे है। -बलविंदरपालसिंह
^भारत की इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा चुनौती चीन की इंडस्ट्री से मिल रही है। चीन के प्रोडक्ट सस्ते होने से यहां के उद्योगपतियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। भारत में भी चीन की तरह लिबरल इंडस्ट्री पॉलिसी होनी चाहिए और कम ब्याज पर कर्ज दिए जाएं,ताकि इंडस्ट्री प्रफुल्लित हो सके। -रविंदरहांडा
^बटाला के उद्योगपतियों का करोड़ों रुपए वैट के तौर पर सरकार ने रोक रखा है। सरकार वैट लेने के लिए उद्योगपतियों के नाम में दम कर देती है। लेकिन रिफंड करने के मामले में अंगूठा दिखा रही है। उद्योगपतियों को लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स भी बहुत ज्यादा है। प्रॉपर्टी टैक्स में कमी की जाए। -सुखजिंदरसिंह
^इंडस्ट्री को आधुनिकीकरण की जरूरत है। पुराने