पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्तपाल बटाला के पानी से निकले कीड़े

सिविल अस्तपाल बटाला के पानी से निकले कीड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | सिविलअस्पताल में मरीजों के लिए लगाए वाटरकूलर के पानी से कीड़े निकल रहे हैं। अस्पताल में दाखिल मरीज हरविंदर सिंह पुत्र ज्ञान चंद वासी गांव मान ने बताया कि शनिवार शाम उसने भांजे को वाटकूलर से पीने के लिए पानी लाने भेजा। वह पानी लेकर वापिस आया तो देखा कि पानी की बोतल में करीब 3 इंच का केंचुए जैसा कीड़ा था। इसी वार्ड में दाखिल मरीज साहिब सिंह और धनीराम ने बताया कि दो दिन पहले भी वाटकूलर से लाए गए पानी में कीड़े निकले थे। किसी मरीज को देखने गए लायंस क्लब बटाला ग्रेटर के पूर्व प्रधान राकेश महाजन ने पीने के पानी से कीड़े निकलने पर कहा कि बीमार लोग अस्पताल में इलाज करवा कर ठीक होने के लिए आते है लेकिन अस्पताल प्रशासन लापरवाही करके लोगों को और बीमार करनी की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एसएमओ से मांग की है मरीजों के लिए पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए।

हरविंदर सिंह पानी से निकला कीड़ा दिखाते। साथ है राकेश महाजन।