पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में स्थापना दिवस पर कराए स्टूडेंट्स में मुकाबले

स्कूल में स्थापना दिवस पर कराए स्टूडेंट्स में मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडविलइंटरनेशनलस्कूल ढडियाला नत्त ने अपने स्थापना दिवस पर शिक्षा जगत के जानेमाने मास्टर केहर सिंह की याद में समारोह करवाया गया।

समागम के उद्घाटनी मौके अध्यक्षता डा. शौकत अहमद पारे, सहायक कमिश्नर यूटी सौरव अरोड़ा एडीसी ने की। जबकि इनाम वितरण समारोह में सलविंदर सिंह जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। स्कूल के बच्चों ने समारोह में शबद कीर्तन, किड्ज़ डांस, कविता गायन, फैंसी ड्रैस, चार साहिबज़ादों की शहादत पर भावनात्मक काव्य नाटक के अलावा शहीद भगत सिंह की फांसी को प्रभावशाली तरीके से पेश किया। इस मौके कला प्रदर्शनी में शामिल पेटिंग, पेपर क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग और बेकार सामान की कलाकृतियों में विजेता बच्चों सुखमनजीत कौर, सहजबीर, अर्शदीप कौर रमनदीप कौर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। चाहतप्रीत कौर तीसरी कक्षा को हाज़री अवार्ड रमनदीप कौर सातवीं कक्षा को ईमानदारी अवार्ड दिया गया। थीम बोर्ड मुकाबले में साहिबजादा जुझार सिंह हाउस पहले स्थान पर रहा। सर्वोत्तम सेवाओं के लिए साहिबज़ादा अजीत सिंह हाउस को ओवर आॅल रनिंग ट्राफी दी गई।

प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर रजवंत कौर स्कूल कोआर्डिनेटर, रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, प्रिंसिपल मनजीत सिंह संधू, प्रिंसिपल रणजोध सिंह, प्रिंसिपल राम सिंह, केएस बल, प्रिंसिपल डीएस काहलों, दीदार सिंह, कुुंदन सिंह, बलजीत कौर सरपंच शंकरपुरा, जत्थेदार जोगिंद्र सिंह पूर्व सरपंच, पाल सिंह, मस्सा सिंह, लखबीर सिंह मैनेजर, लक्खा सिंह प्रधान, जसवंत सिंह दविंद्र सिंह गांव मरड़, सोहन सिंह, संतोख सिंह प्रधान, वजिंद्र सिंह, जतिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

समारोह में सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन करते बच्चे।

गुडविल इंटरनेशनल स्कूल के समारोह में गिद्दा डालती छात्राएं।