पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहने से भाजपा का चेहरा सामने आया: मल्होत्रा

नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहने से भाजपा का चेहरा सामने आया: मल्होत्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला| सिटीकांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार प्रधान नवल मल्होत्रा की प्रधानगी में हुई। बैठक में ब्लाक कांग्रेस के इंचार्ज गुरमीत सिंह पाहड़ा और विधायक अश्विनी सेखड़ी विशेष रूप से शामिल हुए।

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा देश भक्त कहे जाने की कड़ी निंदा की है। सिटी प्रधान नवल मल्होत्रा ने कहा कि नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त कहना और गोडसे के फांसी वाले दिन को शौर्य दिवस बताने से साफ हो गया है कि भाजपा अभी भी नफरत की राजनीति पर चल रही है।नवल मल्होत्रा ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यता, पार्टी के नियमों अनुसार और वार्डों के आधार पर की जाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजी मतभेद भुलाकर आने वाले परिषद के चुनावों में पार्टी हित के लिए काम करने के लिए कहा। पंजाब सरकार की शहरियों और उद्योग विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए चेतावनी दी सताए हुए लोग सरकार को मुह तोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर पंडित हरिकृष्ण, जतिंदर कुमार, अरुणा चौधरी, रेखा, निर्मल देवी, अच्छरो देवी, सनी बाजवा, सुखपाल लाली, पवन कुमार पम्मा, तरलोचन चंदा, अमरीक मीका, सुनील सरीन, जतिंदर माहना, बीरो देवी मौजूद थे।