- Hindi News
- बादल के शासन में हमेशा नारी का अपमान: छोटेपुर
बादल के शासन में हमेशा नारी का अपमान: छोटेपुर
सीएमकेघर के बाहर महिला द्वारा आत्मदाह के प्रयास को आम आदमी पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है।
कलानौर में अमरीक सिंह धर्मी फौजी के घर पत्रकारों से बात करते हुए अाप पंजाब के संयोजक पूर्वमंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बादल सरकार के शासन में हमेशा महिलाओं का अपमान हुआ है। चंडीगढ़ में सीएम परकाश सिंह बादल के आवास के बाहर गुरदासपुर की महिला ने खुद को जलाकर पंजाब सरकार का लोगों के प्रति अपनाए जा रहे व्यवहार को स्पष्ट कर दिया है। बादल की जनविरोधी नीतियां जनता को परेशान कर रही हैं। सरकार के मंत्री कुर्सी के नशे में चूर हैं। छोटेपुर ने कहा कि बादल सरकार के संगत दर्शन केवल नाटक मात्र है, लोगों की तकलीफें सुनकर भी कार्रवाई नहीं करके लोगों के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है।
खाली वादों के संगत दर्शनों से तंग आकर लोगों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ रहे है। अकाली-भाजपा सरकार के शासन में औरतों, कर्मचारियों और बेरोजगारों को न्याय देने की बजाए उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है। सरकार को जनता के दुख से कोई लेनादेना नहीं है। महाराजा रंजीत सिंह जैसे शासन का दावा करने वाली बादल सरकार औरंगजेब जैसे जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों से जनता ऊब चुकी है। इस अवसर पर लखबीर सिंह पनियार, जॉर्ज मसीह, विक्रमजीत सिंह भट्टी, सुरिंदर सच्चर, राज कुमार, जंगबहादुर, अमनदीप सिंह, रजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
पत्रकारों से बात करते आम आदमी पार्टी पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर