- Hindi News
- प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम 28 दिसंबर को होगा
प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम 28 दिसंबर को होगा
बटाला|श्री गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट में 28 दिसंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी के प्रैस सचिव हरिंदरपाल सिंह ने बताया कि गुरु पर्व को लेकर 14 दिसंबर से प्रभात फेरियों का सिलसिला शुरू किया गया है। 15 प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। जो गुरुद्वारा से शुरू होकर ग्रेटर कैलाश, उजागर नगर, रंजीत नगर, गौंसपुरा, बाजवा काॅलोनी, निरंजन एवेन्यू और अर्बन एस्टेट से होते हुए गुरुद्वारा में संपन्न होंगी। सुखमणि साहिब के 11 पाठों की लड़ी 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगी। 26 दिसंबर को श्री अखंडपाठ साहिब के पाठ के भोग डाले जाएंगे। गुरुपर्व पर धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें कथावाचक, रागी और ढाडी जत्थे हरजस गायन करेंगे। गुरु के अटूट लंगर लगाए जाएंगे और रात को आतिशबाजी होगी।