पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जिले में नियुक्त किए आरओ और एआरओ

नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जिले में नियुक्त किए आरओ और एआरओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश चुनाव आयोग की ओर से रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इसे लेकर चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। अब केवल नोटिफिकेशन जारी होने की देरी है। उधर, चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने दावे पेश कर रहे हैं। गुरदासपुर के लिए एसडीएम को आरओ, जबकि तहसीलदार को एआरओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह दीनानगर के लिए अस्सिटेंट कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरदासपुर को आरओ, नायब तहसीलदार, दीनानगर को एआरओ, धारीवाल के लिए अस्सिटेंट कमिश्नर (जनरल) को आरओ, नायब तहसीलदार गुरदासपुर को एआरओ, बटाला के लिए एसडीएम बटाला को आरओ, तहसीलदार को एआरओ, फतेहगढ़ चूड़ियां के लिए एसडीएम बटाला को आरओ, जबाकि नायब तहसीलदार बटाला को एआरओ नियुक्त किया गया है। कादियां के लिए एसडीएम बटाला को आरओ, नायब तहसीलदार कादियां को एआरओ, श्री हरगोबिंदपुर के लिए जिला रेवेन्यू अफसर को आरओ, नायब तहसीलदार को एआरओ और डेरा बाबा नानक के लिए एसडीएम डेरा बाबा नानक को आरओ, जबकि तहसीलदार डेरा बाबा नानक को एआरओ नियुक्त किया गया है।

140 वार्डों के लिए 240 बूथ बनाए गए

गुरदासपुर के 27 वार्डों के लिए 59, दीनानगर के 15 वार्डों के लिए 18, धारीवाल के 13 वार्डों के लिए 13, कादियां के 15 वार्डों के लिए 15, श्रीहरगोबिंदपुर के 11 वार्डों के लिए 11, बटाला के 35 वार्डों के लिए 100, डेरा बाबा नानक के 11 वार्डों के लिए 11 और फतेहगढ़ चूडिय़ां के 13 वार्डों के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। दीनानगर के लिए रिहर्सल और चुनाव सामग्री लेने-देने का स्थान बीडीपीओ दफ्तर दीनानगर, गुरदासपुर के लिए सरकारी सीसे स्कूल लड़के, धारीवाल के लिए हिंदू कन्या महाविद्यालय काॅलेज, कादियां के लिए सब-तहसील दफ्तर, श्री हरगोबिंदपुर के लिए बीडीपीओ दफ्तर, बटाला के लिए बेरिंग क्रिश्चियन कॉलेज, डेरा बाबा नानक के लिए सरकारी सीसे स्कूल कन्या और फतेहगढ़ चूड़ियां के लिए सरकारी सीसे स्कूल कन्या रहेगा।

नामजदगी पत्र प्राप्त और वापस लेने के लिए स्थान दीनानगर में सब तहसील, गुरदासपुर में एसडीएम दफ्तर, धारीवाल में नायब तहसीलदार दफ्तर, कादियां में सब तहसील, श्री हरगोबिंदपुर में बीडीपीओ दफ्तर, बटाला में एसडीएम दफ्तर, डेरा बाबा नानक में एसडीएम दफ्तर और फतेहगढ़ चूड़ियां में सब तहसील निर्धारित किया गया है।