पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिवों को माॅडल एकाउंट सिस्टम की ट्रेनिंग

पंचायत सचिवों को माॅडल एकाउंट सिस्टम की ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार की ओर से गांवों के सर्वपक्षीय विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ग्रांटें मुहैया कराई जा रही हैं।

इसके लिए ग्राम विकास और पंचायत विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए पंचायतों के लेखा खातों को आॅनलाइन किया जा रहा है। जिला परिषद के चेयरमैन अमरीक सिंह ने बताया कि खातों को आॅनलाइन करने संबंधी पंचायत सचिवों को माडल अकाउंट सिस्टम की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे गांवों के विकास के लिए खर्च होने वाली ग्रांटों और प्रोजेक्टों के बारे में गांवों के लोग घर बैठे संबंधित गांव की योजना संबंधी पंचायत की कार्यशैली की जानकारी ले सकेंगे। कृपाल सिंह खोखर, उप कार्यकारी अफसर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से पंचायतों के खातों को आॅनलाइन करने संबंधी जिले के 11 ब्लाकों के पंचायत सचिवों और बीडीओज (विलेज डिवेलपमेंट अफसर) को पंचायत भवन में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर ई-पंचायत जिला परिषद अमृतपाल सिंह की ओर से 6 ग्रुप जिनमें डेरा बाबा नानक, धारीवाल, काहनूवान, दीनानगर, दोरांगला, बटाला, श्री हरगोबिंदपुर, फतेहगढ़ चूड़ियां, कादियां, गुरदासपुर और कलानौर ब्लाक के पंचायत सचिवों को पंचायत खातों की आॅनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है।

वहीं, अमृतसर में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की बैठक पंजाब प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि गांव मलैया में 20 जनवरी से उपवास पर बैठी सीता देवी का पूरा समर्थन किया गया है।