- Hindi News
- नीले कार्ड रद्द करने को लेकर लोगों में रोष
नीले कार्ड रद्द करने को लेकर लोगों में रोष
नीले कार्ड रद्द किए जाने से मोहल्ला बखेवाल, शुक्रपुरा, सुंदर नगर, नवीं आबादी और डेरा बाबा नानक रोड इलाके में रहने वाले लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी रोष है। इलाका वासी रूपिंदर कौर, मनजीत सिंह, ज्योति स्वरूप , राजरानी,चरणजीत लाल, करनैल सिंह, नवदीप सिंह आदि ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई सस्ता आटा-दाल स्कीम के तहत उन सभी के नीले कार्ड बनाए गए थे।
कार्डों के आधार पर ही उन सब को सरकारी डिपो से सस्ते रेट पर आटा, दाल और अन्य सामान मिल रहा था, लेकिन अब पता चला है कि उनके कार्ड 4 फरवरी से रद्द कर दिए गए हैं। बिना किसी जांच के कार्ड रद्द करने से उन्हें आर्थिक और मानसिक तौर पर धक्का लगा है। उनका कहना था कि गरीबों को अन्य सहूलियतें देने की बजाए पहले से मिल रही सुविधा भी छीनी जा रही है। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल के हलका इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल से भी मुलाकात कर सारे मामले की जानकारी दी और इंसाफ दिलाने की मांग की है। प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल , डीसी गुरदासपुर, एसडीएम बटाला और डीफएसओ गुरदासपुर को लिखित पत्र भेज कर मांग की है कि जो नीले कार्ड रद्द कर दिए गए हैं उनकी निष्पक्षता से पड़ताल करवा कर कार्डों को पुन बहाल कर उन्हें राहत प्रदान करें। इस मौके पर तरसेम मसीह, तिलक राज, हरबंस कौर, वेद प्रकाश, चरणजीत, जरनैल सिंह, बनवारी लाल, मनोहर लाल, राजरानी, बचनो, धर्मपाल, रूप लाल, कंस राज, लखबीर सिंह, रछपाल कौर, नीलम , जनक राज, सुभाष आदि मौजूद थे।
रद्द किए गए नीले कार्डों के बारे में जानकारी देते मोहल्ला बखेवाल, शुक्रपुरा, सुंदर नगर, नवीं आबादी इलाके के लोग।