गंदगी और ट्रैफिक समस्या से मिले निजात
मानिक, बैंककर्मी, गुरदासपुर
^शहर में साफ-सफाई की काफी समस्या है। कुछ समय पहले तक शहर में कई सफाई कर्मी तैनात थे, लेकिन अब इनकी खासी कमी महसूस हो रही है। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो कर रह गई है। कौंसिल को समस्या का समाधान करना चाहिए।
शहर में साफ-सफाई और गंदगी की सबसे बड़ी समस्या है। इससे निजाते दिलाने को लेकर शहर के लोग पिछले लंबे समय से मांग करते रहे हैं, लेकिन नगर कौंसिल इस बारे में कोई भी ठोस प्लानिंग नहीं कर पाई है। इसके अलावा शहर में सीवरेज ब्लाकेज की समस्या भी लंबे समय से चली रही है, जिसका लोग जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। इसके अलावा शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाए तािक इनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लगे। वहीं लोगों की मुख्य मांग ट्रैफिक समस्या से छुटकारा दिलाना है। तािक रोज-रोज की परेशानी खत्म हो।
चमनलाल, फैक्ट्री,बटाला
^शहर में युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार मिलने से वे बुरी संगत में नहीं पड़ेगे और नशों से भी दूर रहेगे। बटाला की इंडस्टी अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सरकार को चाहिए की बटाला की इंडस्ट्री को जीवन दान देकर दोबारा शुरू करवाने का प्रयास करे।
जसप्रीत सिंह, प्रोफेसर,बटाला
^ लोगों की मुख्य मांग साफ सफाई है। सारी सड़के और गलिया टूटी पड़ी है। बड़े गढ्ढे होने के कारण हादसों का कारण बनते है, थोड़ी सी बरसात होने पर शहर कीचड़ से भर जाता है। सीवरेज भी ब्लाक हो जाता है। इसके शहर में रोजगार को लेकर भी सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए।
सतपाल चंदोक, रिटा.टीचर, बटाला
^शहर में लाइटों का बुरा हाल है, पता नहीं कब जलें। रात को अकसर बंद रहती है और अगर कभी जलती है तो दिन भर भी जलती रहती है। कई बार अंधेरे में वारदातें हो चुकी है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस समस्या को दूर करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
विनय कुमारी, कारोबारी,बटाला
^ पुरानी डीएसपी कोठी के सामने कूड़े के डंप को तुरंत हटाया जाना चाहिए। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है और जब कभी कूड़ा नहीं उठाया जाता तब तो यहा से गुजर पाना मुश्किल हो जाता है। शहर का मेन रोड होने के कारण लोगों का गुजरना लगा रहता है।
अजय सरीन, कारोबारी,बटाला
^ अवारा कुते सड़को पर मौत बनकर घूमते है। कुतो के झुंड़ कही भी देखे जा सकते है। रात होते ही गलियों और सड़को से गुजरना मुश्किल हो जाता है। पता नहीं कहां से निकलकर कुता काट जाए। संबधित विभाग को चाहिए कुत्तो को पकड़ कर नसबंदी करे।
मोहित कुमार, दुकानदार,गुरदासपुर
^पिछले कुछ समय से शहर में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गई है। इसका कारण शहर में पार्किंग का होना है। शहर में पार्किंग का निर्माण पहल के आधार पर कराया जाना चाहिए ताकि बाजारों में आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी झेलनी पड़े।
विनोद बब्बर, बिजनेसमैन,गुरदासपुर
^शहर की सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। कोई एरिया ऐसा नहीं है, जहां गंदगी दिखाई दे। हर तरफ पूरा दिन गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बारिश के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिसके चलते सारा दिन दुर्गंध सहन करनी पड़ती है।
रॉकी, बिजनेसमैन,गुरदासपुर
^शहर में बेरोजगारी के कारण युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। अगर उन्हें नशे की दलदल से निकालना है तो व्याप्क स्तर पर नौकरियों का प्रबंध करना होगा। जिला प्रशासन को नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान छेडऩा चाहिए ताकि इसका सफाया हो सके।
विशाल, बिजनेसमैन,गुरदासपुर
^शहर में पानी की निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। नालियों की नियमित तौर पर सफाई होने के कारण गंदा पानी नाले तक नहीं पहुंच पाता, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। कौंसिल को इलाके की नालियों की सफाई करवानी चाहिए।