- Hindi News
- स्पोर्टकिंग ने बटाला में किया स्टोर को रीलांच
स्पोर्टकिंग ने बटाला में किया स्टोर को रीलांच
बटाला नजदीक खजूरी रोड पर भारत की प्रसिद्ध गारमैन्ट बनाने वाली कम्पनी स्पोर्टकिंग ने अपने शोरूम का विस्तार करते हुए इस की री-लांचिग की हैं।
इस मौके पर स्पोर्टकिंग के मार्केटिंग मैनेजर हितेश और पारुल ने बताया कि हमें आज तक पंजाब में भरपूर रिस्पांस मिलता रहा है। अब बटाला के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर उम्र के लोगों के लिए विशाल रेंज उपलब्ध होगा और प्रतिदिन ग्राहकों को मौसम के अनुसार सर्दी के नए डिजाइन उपलब्ध होंगे। लुभावने रंगों में टीनएजर्स के लिए विश्वस्तरीय डिजाइनों की पहले से भी ज्यादा शृंखला उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि हमने कभी भी गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया और भविष्य में हम पंजाब के दूर-दराज इलाकों में अपने पांव पसारेंगे। विंटर सीजन में चल रही सेल में भारी रश देखने को मिल रहा है।