पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आल कैडर यूनियन ने साल 2015 का कैलेंडर जारी किया

आल कैडर यूनियन ने साल 2015 का कैलेंडर जारी किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल कैडर पैंशनएसोसिएशन की ओर से शनिवार को साल 2015 का कैलेंडर जारी किया गया। इससे पूर्व बैठक के दौरान प्रधान जेएम जुनेजा ने सभी सदस्यों के साथ नए नए साल में किए जाने वाले प्रोग्राम पर चर्चा की योजना तैयार की।

प्रधान ने बैठक में सरकार के खिलाफ रोष भी जताया कि यूनियन अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार के पास निवेदन कर चुकी है,पर सरकार पैंशन का बकाया अदा नहीं कर रही है। जिससे सदस्यों को आर्थिक तौर पर परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

सरकार को चाहिए सदस्यों की मजबूरी समझते हुए तुरंत बकाया जारी करे। यूनियन की तरफ से नए साल का कैलेंडर भी रिलीज किया। इस मौके पर इंजी. आरके शर्मा, प्रीतम सिंह, डीएन मल्ली, अजीत सिंह, बलदेव सिंह, अजायब सिंह, हरभजन सिंह, अशोक कुमार उपस्थित थे।

यूनियन के सदस्य नए साल का कैलेंडर रिलीज करते।