- Hindi News
- स्वरूपा नंद जी के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
स्वरूपा नंद जी के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
बटाला में परमहंस महाराज स्वरूपा नंद जी के जन्मोत्सव पर श्री नंगली सेवा समिति की तरफ से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया। फूलों से सजी पालकी में स्वरूपा नंद महाराज की फोटो को सुशोभित किया गया था। श्री शीतला माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होकर वापस मंदिर पहुंची। इस मौके पर जालंधर, लुधियाना, दसूहा, अमृतसर, पठानकोट के अलावा हरिद्वार से संतों ने हिस्सा लिया।