जैम्स स्कूल में मल्हार कार्यक्रम कराया
बटाला| जैम्सकैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बटाला मे मल्हार 2015 करवाया गया। इसमें एडीसी तेजिंदरपाल सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि बटाला की ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट अमिता सिंह ने प्रधानगी की। स्कूल के चेयरमैन राजिंदर सिंह संघा, बिमल कद, प्रिंसिपल पुष्प राज सोनी तथा रमनजीत सिंह पड्डा ने दीप जला कर प्रोग्राम की शुरूआत की। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने गुरू वंदना की। इस दौरान पाक के मुल्तान की लुड्डी ने मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रिंसिपल ने स्कूल की शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्र मे प्राप्त की उपलब्धियों पर सालाना रिपोर्ट पेश की तथा मेहमानों सहित स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।