पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श स्कूल में कैंसर से बचाव के विषय पर सेमिनार करवाया

आदर्श स्कूल में कैंसर से बचाव के विषय पर सेमिनार करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफसीवर्मा आदर्शसीसे स्कूल की ओर से कैंसर से बचाव संबंधी सेमिनार करवाया गया।

इसमें ह्यूमन रिलायंस फाउंडेशन की ओर से स्टूडेंट्स को कैंसर से बचने के बारे तथा कैंसर पीड़ित की मदद की गई। इस संबंध में फाउंडेशन की सदस्य गुरप्रीत कौर, दलजीत कौर ने कहा कि इस नामुराद बीमारी कैंसर का अगर शुरूआत में पता चल जाए तो रोगी का इलाज संभव है। इसलिए इसके लक्षणों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। अस्पतालों में इसके लिए बाकायदा टीमें होती है जो इसके बारे में पूर्ण तौर जानकारी प्रदान करती है साथ सरकारी अस्पतालों में ही इसकी दवाइयां भी उपलब्ध है। स्कूल के डायरेक्टर शशि भूषण वर्मा ने कहा कि कैंसर पीड़ित रोगियों के साथ हमें सहानुभूति रखनी चाहिए। इस मौके कैंसर पीडि़त गीता कुमार को सहायता के तौर पर 11 हजार की राशि दी गई।

स्कूल के डायरेक्टर पीड़िता को आर्थिक सहायता देते