बुजुर्गों को वाहन ने कुचला, मौत
ट्रेन में नशीला पदार्थ खाने से युवक बेसुध
शाहपुरमोड़ के पासतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रविवार की शाम बाइक सवार दो बुजुर्गों को बुरी तरह से कुचल िदया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुिलस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी। जानकारी के मुताबिक, बटाला के श्यामा प्रशाद मुखर्जी नगर में रहने वाले खजान सिंह और लेबर कालोनी में रहने वाले इंद्र सिंह बाइक से अमृतसर से बटाला की तरफ रहे थे। शाहपुर मोड़ के पास पहुंच कर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बुरी तरह से कुचले गए।
ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
काहनूवान|पुलिसथाना भैणी मियां खां के तहत आते गांव आल्मा के पास दरिया ब्यास की धुस्सी पर ट्रेक्टर के अचानक पलटने से चालक की मौत हो गई। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पवन मसीह पुत्र अनायत मसीह निवासी काहनूवान किराये पर ट्रेक्टर ट्राली चलाता था। वह रविवार सुबह गांव आल्मा के पास दरिया ब्यास की धुस्सी पर मिट्टी की भरी ट्रेक्टर-ट्राली ले जा रहा था कि संतुलन बिगडऩे के कारण वह ट्राली समेत गहरे गड्ढे में जा गिरा।