- Hindi News
- सहारा क्लब ने रोगियों को सर्टिफिकेट बनाकर देने का बीड़ा उठाया
सहारा क्लब ने रोगियों को सर्टिफिकेट बनाकर देने का बीड़ा उठाया
सहाराक्लब कीओर से कुष्ट रोगियों के अंगहीन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें सटिर्फिकेट बनाने के लिए निवेशकों के सारे कागजात की जांच करके फाइलें भरी गई। इसके बाद कुष्ट डाक्टरों की ओर से जांच के बाद सटिर्फिकेट दे दिए जाएंगे। हैंडीकैप्ड विंग के इंचार्ज वीके सोनी ने बताया कुष्ट रोगियों को अंगहीनता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कैंप में लेप्रेसी आफिसर डा. रविंदर महाजन और डा. मनिंदर सिंह 11 फरवरी को बुधवार कुष्ट आश्रम में रोगियों का चैकअप कर मौके पर उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। इस मौके क्लब के प्रधान जतिंदर, मास्टर जोगिंदर सिंह, जवाहर वर्मा शामिल थे।