पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश प्रधान बाजवा ने ओबीसी सैल के पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

प्रदेश प्रधान बाजवा ने ओबीसी सैल के पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबप्रदेश कांग्रेसकमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में उनके निवास स्थान पर कमल मसीह को कन्वीनर ओबीसी सैल ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए।

इसमें लाभा मसीह आलोवाल को महासचिव पंजाब, पूर्व पार्षद सोनू को उपप्रधान पठानकोट, ज्योति हंस को सचिव रदासपुर, डेविड को महासचिव गुरदासपुर, राज कुमार रनिया, वारस मसीह को ब्लाक प्रधान काहनूवान, जेम्स मसीह ब्लाक प्रधान फतेहगढ़ चूडिय़ां, रमेश ब्लाक प्रधान श्री हरगोबिंदपुर, अशोक कुमार ब्लाक प्रधान डेरा बाबा नानक, प्रिंस मसीह प्रधान गांव दारापुर, सुखदेव सिंह, प्रधन वार्ड 22 बटाला, सन्नी रंधावा गांव डडवां, गुरमेज मसीह सचिव फतेहगढ़ चूडिय़ां, अरुण कुमार महासचिव गुरदासपुर, सुलेमान संधू को प्रधान देहाती गुरदासपुर, जसवंत भट्टी सचिव ब्लाक दीनानगर, प्रेम मसीह प्रधान गांव पीरा बाग, अैचिक भट्टी प्रधान माडल टाउन, विक्टर मसीह गिल्ल को महासचिव श्री हरगोबिंदपुर, चिमन मसीह को प्रधान बहादुर हुसैन नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर महिंद्र लाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, तरसेम सिंह, यूसफ, किशोर पठानिया, विक्रमजीत सिंह, अमरबीर सिंह संधु, डिंपल, जसबीर ढींढसा, अजय कुमार, पुरशोत्तम लाल उपस्थित थे।

पंजाब प्रधान बाजवा ओबीसी सैल के पदािधकारियों को नियुक्ति पत्र देते।