पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 4 के लोगों ने कचरा उठाए जाने और सीवरेज ब्लॉक रहने का मुद्दा उठाया

वार्ड 4 में गलियों की खस्ताहाल, वाटर सप्लाई का मुद्दा चुनाव में रहेगा अहम

वार्डबंदीके अनुसार वार्ड नंबर 4 बटाला गुरदासपुर रोड पर मुख्य तौर पर गुरूनानक नगर क्षेत्र से जाना जाता है। चंदर नगर मुर्गी मोहल्ला का कुछ भाग इसमें जुड़ा है। इस वार्ड में गुरदासपुर रोड पर से कृष्ण मंदिर वाली गली से,गुरुद्वारा वाली गली सहित गुरूनानक नगर का पिछला इलाका चंद्र नगर से होते हुए रेलवे लाईन को छूता है। इस क्षेत्र में सिख-हिंदु मिली जुली वोट है और यह शिअद के खाते में रहा है। यह वार्ड पुरानी वार्डबंदी के अनुसार 5 में आता था, अब नई वार्डबंदी के अनुसार इसमें कुछ भाग जोड़ कर और काट पर 4 नंबर बना है। यहां भी लोगों की मांग है कि सीवरेज का बुरा हाल है,गलियों नालियों की सफाई होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है। पार्षद की ओर से कभी जीतने के बाद समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। केवल चुनावों के समय कांग्रेस,भाजपा और अकाली दल ने के नेताओंं ने चेहरा दिखाया परंतु नतीजों के बाद कोई भी नहीं आता। जिससे लोगों में बहुत पार्षद और राजनीतिक लोगों के खिलाफ काफी रोष है। इस वार्ड में कांग्रेस के अलावा गठबंधन होने के बावजूद अकाली और भाजपा दोनों की इस वार्ड में अंदर खाते अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है और दोनों की पार्टी के चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार अपने ढंग से वार्ड में लोगों से संपर्क बना रहे है। लेकिन शिअद सीट हथियाने भारी नजर रही है।

पार्षद ने नहीं सुनी समस्या

साबीने कहा कि इलाके के पार्षद से कई परेशानियों को लेकर शिकायत की गई, परंतु उन्होंने गंभीरता से काम नहीं लिया और लोगों की परेशानियों का हल करने के लिए विशेष प्रयास नहीं किए गए।

गंदा पानी खड़ा रहता

कमलादेवी ने बताया कि इलाके में सीवरेज प्रणाली ठुस रहने के कारण पानी नालियों में खड़ा रहता है। घरों की दीवारों को सेम रहा है और नींव भी कमजोर होने का डर बना हुआ है। पार्षद ने समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया।

स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती

हरप्रीतसिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट नाम की कोई चीज नहीं है। बहुत समय पहले से स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। जिनको कौंसिल ठेकेदारों की ओर से जगाया नहीं गया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है।

वार्डं में हुआ भेदभाव

अमरजीतसिंह ने कहा कि परिषद की ओर से इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जाता है। सफाई करने वाला कोई नहीं आता। अगर भी जाए तो केवल मुख्य सड़क से झाडू लगाकर चला जाता है। गलियों के लोगों को खुद नालियां सफाई करनी पड़ती है।

गलियों में रहता गंदा पानी

प्रभजीतसिंह राजा ने बताया कि इस इलाके में सीवरेज लाईन बहुत पुरानी है, जबकि घरों से निकलने वाली गंदगी ज्यादा है, जिसके कारण सीवरेज रुक जाते है और कई दिन तक साफ नहीं होते। गलियों में पानी जमा होने से परेशानी होती है।

सीवरेज ब्लाक की समस्या

रमनकुमार ने कहा कि गुरू नानक नगर क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है, सीवरेज ब्लॉक रहने की समस्या बहुत पुरानी है, कई बार इलाके के पार्षद सहित परिषद में जाकर शिकायत कर चुके है, परंतु सुधार नाम की कोई चीज नहीं है। जिस कारण सारा दिन बदबू भरा आलम रहता है। समस्या का समाधान होना चाहिए।

गदंगी से परेशानी

बलजिंदरसिंह ने बताया कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं है, सीवरेज की समस्या तो बहुत बड़ी है, जिसका हल बहुत समय से नहीं हुआ है। इसके अलावा इलाके में सभी गलियां सीवरेज बंद के कारण गंदगी से भरी पड़ी है। कोई देखने वाला नहीं है। हम इस गंदगी के माहौल से परेशान है।

कर्मचारी नहीं उठाते कचरा

नीलमने बताया कि घरों से रोजाना कूड़ा निकलता है, कूड़ा कहीं फेंकने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। कूड़ा फेंकने को लेकर कई मोहल्ले के लोगों का आपस में तकरार हो जाता है। कई कई दिन का कूड़ा इक्ट्ठा करके कहीं दूर जा कर फेंकना पड़ रहा है। कोई सफाई कर्मी समय पर आकर कूड़ा नहीं उठाता।

निजी खर्चे पर लगाई स्ट्रीट लाइटें

सुरिंदरकौर ने बताया कि सफाई और सीवरेज बुरा हाल है, स्ट्रीट लाइटों का होना बेहद जरूरी है। कोई गंदगी उठाने नहीं आता। लोगों को बहुत दूर जाकर घरों की गंदगी फेंकने जाना पड़ता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से स्ट्रीट लाइटें जगाई ही नहीं गई। लोगों ने अपने अपने घरों के खुद की लाईट लगाई हुई है।

महिला रिजर्व

कुल वोट- 3001

पुरुष वोटर-1585

महिला वोटर-1416

एरिया : गुरु नानक नगर क्षेत्र, चंद्र नगर, मुर्गी मोहल्ला, कृष्ण मंदिर वाली गली, गुरुद्वारा वाली गली।

वार्ड 3 की महत्वपूर्ण जानकारियां

नालियों की सफाई नहीं

मार्केटिंगएजेंट भारत भट्टी का कहना है कि इलाके में वाटर सप्लाई का बुरी हाल है। इसके अलावा सफाई होने के कारण नालियों में गंदगी जमा रहती है। स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है।

जलभराव की समस्या

दुकानदारदविंदर सिंह शम्मी का कहना है कि बारिश के दिनों में निकासी होने के कारण पानी घरों तक में घुस आता है। इसके अलावा सीवरेज ब्लाकेज की समस्या रहती है। वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइट का भी प्रबंध नहीं है।

नालियों में गंदगी

मोहितका कहना है कि वार्ड में सफाई की बहुत समस्या है। नालियों में गंदगी जमा रहती है, जिसे कई-कई दिन तक निकालने के लिए कोई नहीं पहुंचता। इलाके में कई गलियों का निर्माण काफी समय से नहीं किया गया।

गलियां टूटी पड़ी हैं

डा.सुभाष कुमार का कहना है कि इलाके के कई हिस्सों में लंबे समय से गलियों का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा वार्ड की गलियों में साफ-सफाई की भी समस्या है। कई दिनों तक कूड़ा हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचता, जिससे परेशानी झेलनी पड़ती है।

सीवरेज जाम रहता हैं

एडवोकेटहरपाल सिंह चीमा का कहना है कि इलाके का सीवरेज डालते समय पाइप छोटी रखी गई है, सीवरेज जाम रहता है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती हैं। वार्ड में स्वीपर महीने में एक बार ही दिखाई देता है। जिसके चलते सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

बारिश का पानी घरों में घुसता

बिजनेसमैंनवरुण कुमार का कहना है कि बारिश के दिनों में निकासी होने के कारण पानी घरों में घुस आता है। इसके अलावा सीवरेज ब्लाकेज की समस्या रहती है। वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइट का भी प्रबंध नहीं है।

गलियों का निर्माण नहीं हुआ

प्रदीपकुमार का कहना है कि इलाके की गलियां टूटी पड़ी हैं। पिछले लंबे समय से इनका निर्माण नहीं कराया गया। इसके चलते जहां रोजाना गुजरने वाले परेशान रहते हैं, वहीं बारिश के दिनों में पानी जमा होने से बच्चों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसलिए इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रयास करने चाहिए।

कूड़ा नहीं उठता

आकाशका कहना है कि इलाके में पेयजल की बहुत समस्या है। इसके अलावा इलाके में सफाई की बहुत ज्यादा समस्या है। सफाई कर्मी कूड़ा उठाने नहीं पहुंचते, जिसके चलते खुद सड़क पर रखे डंपर में कूड़ा डालने जाना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए की इस समस्या का जल्द समाधान करे।

बाशिंदों की आवाज

वार्ड की बात

नालियों की सफाई नहीं

डा.वीके शौरी का कहना है कि वार्ड की नालियों में गंदगी की भरमार रहती है, जिससे हमेशा बीमारी फैलने का भय बना रहता है। इसके अलावा वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सफाई कर्मचारी कई दिनों तक दिखाई ही नहीं देते, जिससे परेशानी होती है।

गंदगी की समस्या

रिटायरईओ विजय शर्मा का कहना है कि वर्तमान में इलाके में सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। वार्ड की गलियों में कई-कई दिन तक कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचता, जिसके चलते दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस समस्या का पहल के आधार पर समाधान होना चाहिए।

महिला रिजर्व

कुल वोट- 2320

पुरुष वोटर-1178

महिला वोटर-1142

एरिया : आदर्श नगर, रेलवे रोड, छत्ती खूही, गली बुत्तां वाली, डीएसपी रेजिडेंस एरिया, रेलवे लाइन।

वार्ड 4 की महत्वपूर्ण जानकारियां