- Hindi News
- कौंसिल चुनाव के लिए आज से दाखिल कर सकते हैं नामांकन
कौंसिल चुनाव के लिए आज से दाखिल कर सकते हैं नामांकन
गुरदासपुर |जिले मेंपड़ती 8 नगर कौंसिलों बटाला, फतेहगढ़ चूडिय़ां, डेरा बाबा नानक, कादियां, दीनानगर, श्री हरगोबिंदपुर, धारीवाल और बटाला में चुनाव 25 फरवरी को कराए जाएंगे। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी डाॅ. अभिनव त्रिखा ने बताया कि कौंसिल चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार अमन-शांति पूर्वक कराने के लिए सभी प्रबंध पूरा कर लिए गए हैं। चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामजदगी पत्र 10 फरवरी से भर सकते हैं। कागज भरने की अंतिम तिथि 13 फरवरी की होगी। कागजों की जांच 14 फरवरी को होगी, जबकि 16 फरवरी को कागज वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को निशान अलॉट कर दिए जाएंगे। नामजदगी पत्र 10 से 13 फरवरी तक सुबह 11 से 3 बजे कर रिटर्निंग अफसर जमा करेंगे।