- Hindi News
- एसएचओ को उस्तरे से जख्मी कर चुका है किडनैपिंग का आरोपी सुरजन िसंह
एसएचओ को उस्तरे से जख्मी कर चुका है किडनैपिंग का आरोपी सुरजन िसंह
नीरज लूथरा/परमवीर ऋषि | बटाला
सोमवाररात किडनैपिंग के मामले में लिप्त कई मामलों में नामजद सुरजन सिंह का पता चलते ही पुिलस के हाथ पांव फूल गए थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों ने पुलिस को सुरजन के बारे में बता दिया था। क्योंकि पुलिस जानती है कि आरोपी सुरजन किस हद तक जा पुलिस का मुकाबला कर सकता है। इससे पहले भी सुरजन कई मामलों में पुिलस के लिए सिरदर्द बना रहा है।
पुिलस ने जो रणनीति तैयार की, उसमें अधिकारी फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे, ताकि कोई मुलाजिम आपरेशन के दौरान आरोपी के हाथों जख्मी हो जाए। पुिलस के मुताबिक आज भी वह लगभग आठ से ज्यादा मामलों में अंडर ट्रायल है। जानकारी के मुतािबक दो साल पहले सुरजन कादिंया में एक जगह पर शराब पीकर हल्ला मचा रहा था। इसकी सूचना तात्कालीन एसएचओ सूबा सिंह को सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और सुरजन को गिरफ्तार करना चाहा। आरोपी के हाथ किसी तरह से उस्तरा गया और उसने सूबा सिंह पर उस्तरे से हमला कर जख्मी कर िदया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आरोपी पुिलस की हिरासत में रहकर थाना प्रभारी के साथ गाली गलौज करता रहा। इस बार पुिलस इस तरह का कोई रिस्क उठाने को तैयार नहीं थी।
25हजार में फिट हुआ फिरौती की राशि का मामला
किडनैपहुए जसविंदर सिंह के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि जब उनके बेटे को किडनैप कर लिया तो थोड़ी देर बाद किडनैपरों ने जसविंदर सिंह ने की मोबाइल फोन से घर के दूसरे नंबर पर फोन करके 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, लेकिन पैसे ज्यादा होने के कारण देने की असमर्थता जताई। बाद में मामला 25 हजार में तय हुआ।
पुलिसबन कर आए थे किडनैपर
जसविंदरके भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि जब वह पैदल गुरुद्वारा साहिब में जा रहे थे तो अचानक सफेद रंग की कार कर रूकी और उसमें से उतरे तीन युवकों ने कहा कि वह सीआईए स्टाफ से आए हंै। जसविंदर आगे बढ़ा तो किडनैपरों ने उसे कार में डाल लिया और फरार हो गए। लेकिन किडनैपर जब जसविंदर को कार में डाल रहे थे तो वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने कार चला रहे सुरजन सिंह को पहचान लिया।
किडनैपिंग का आरोपी सुरजन सिंह।
राहगीर ने पहले ही पहचान लिया था सुरजन को, आठ से ज्यादा केसों में अंडर ट्रायल है आरोपी