पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद भाजपा के प्रभारी भी बटाला में सीटों का बंटवारा नहीं कर पाए

शिअद-भाजपा के प्रभारी भी बटाला में सीटों का बंटवारा नहीं कर पाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की जंग को अकाली दल की चुनाव प्रभारी बीबी जगीर कौर और भाजपा के प्रभारी विनोद शर्मा भी विराम नहीं लगा सके। इतने सीनियर नेता भी दोनों भाईवाल पार्टियों में सीट के बंटवारे को अंजाम तक नहीं लेजा सके। जिस पर यह मामला अब उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा के पास चला गया।

चुनाव चुके हैंं, लेकिन मंगलवार को शिअद की तरफ नियुक्त की गई जिला इंचार्ज बीबी जगीर कौर भाजपा की तरफ जिला इंचार्ज विनोद शर्मा बटाला क्लब पहुंचे। जहां पहले से भाजपा के जिला प्रधान सुरेश भाटिया, पूर्व एमएलए जगदीश साहनी,पूर्व जिला प्रधान नरेश महाजन,इसी प्रकार पूर्व अकाली एमएलए लखबीर सिंह लोधीनंगल सहित दोनों पार्टियों के सीनियर नेता जमा हुए। बीबी जगीर कौर और विनोद शर्मा के आगे सभी ने अपने पक्ष रखे। गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से अधिक सीटों पर दावा ठोकने लगे। जिस पर बार बार बीबी जगीर को शांत रहने के लिए कहना पड़ा। इस मीटिंग को काफी गुप्त रखा गया और कमरे में मीडिया को जाने से रोक दिया गया।

अकाली लोधीनंगल अकाली सीट होने का दावा करते हुए किसी भी सूरत में 26 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लडऩे पर अड़ गए। दूसरी तरफ भाजपाई भी पुराने इतिहास और अलाएंस होते समय हुए फैसले के अनुसार ही 26 सीटों पर ही चुनाव लड़ने का दावा करते रहे। दोनों के वर्करों में गर्मागर्मी भी हुई। आखिर तक दोनों के दलों के वरिष्ठ नेता किसी नतीते तक नहीं पहुंच सके। बीबी जगीर कौर ने बताया कि दोनों पार्टियों के लोगों ने अपने अपने तर्क दिए है और मामला किसी भी स्टेज पर खत्म होता नजर नहीं रहा। इसके कारण अब यह मामला हाईकमान के हवाले किया गया है। अब शिअद के प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा के पंजाब प्रधान कमल शर्मा ही आपस में बात करके इसका कोई हल निकालेंगे। उन्हे यह जानकारी दे दी जाएगी।

जानकारी देते बीबी जगीर कौर और भाजपा की तरफ जिला इंचार्ज विनोद शर्मा।