पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का समाधान होने तक नहीं दिखेगा शहर में विकास

समस्याओं का समाधान होने तक नहीं दिखेगा शहर में विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल चुनाव को लेकर शहर के पार्कों में सैर करने वाले लोगों में चर्चाओं का दौर आम देखने को मिल रहा है। हर तरफ केवल चुनाव को लेकर ही बातचीत हो रही है। फिश पार्क में सैर के लिए पहुंचने वाले बुजुर्गों की जुबान पर भी आजकल चुनाव को लेकर ही बातें चल रही हैं। यहां सैर करने पहुंचे रिटायर्ड लेक्चरर बीडी शर्मा ने आपसी बातचीत के दौरान कहा कि साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ने का अधिकार मिलना चाहिए।

तभी शहर का विकास हो सकेगा और व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सकेगा। इसी बीच एलआईसी से रिटायर आरपी शर्मा बोल पड़े कि बाजारों में अवैध कब्जों के कारण शहर की सूरत बिगड़ी हुई है। इससे हर समय जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन को अपने तौर पर इसे लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों को ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने चाहिएं जो शहर की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम हों। अभी उनकी बात खत्म नहीं हुई थी कि शिक्षा विभाग से रिटायर मक्खन सिंह बोले कि कौंसिल चुनाव में राजनीतिक दलों का रोल खत्म कर देना चाहिए।

एमसी केवल उसी को खड़ा किया जाना चाहिए जो इलाके के लोगों की समस्याओं को जानकर उनके समाधान का प्रयास करे। ऐसा हो कि वह केवल एक बार वोट लेने आए और फिर कभी दिखाई ही दे। लोग उसे पांच साल तक ढूंढते ही रहे। कोआप्रेटिव विभाग से रिटायर मोहिंदर सिंह नागी बोले कि जब तक सीवरेज, गलियों-नालियों की समस्या का समाधन नहीं हो पाता, तब तक विकास कहीं दिखाई देने वाला नहीं है। ऐसे प्रतिनिधि को चुनना ही बेस्ट है, जो शहर की समस्याओं से परिचित हो और उनका समाधान करा सकें।

धर्मपुरा कॉलोनी के हजीरा पार्क में सैर के दौरान चुनाव की बात करते लोग।

फिश पार्क में चुनाव को लेकर आपस में बात करते बीडी शर्मा, आरपी शर्मा, मक्खन सिंह और मोहिंदर सिंह नागी।

चुनाव के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर एक ही चर्चा है, वो है कैसा होगा कौंसिल का प्रधान। लोग कहते हैं कि जनता बड़ा विश्वास कर जनप्रतिनिधियों को वोट करती है। जीतने के बाद उन्हें जनता का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। इलाकों में जाकर विकास के काम कराने चाहिए। अब तो हर कोई एक-दूसरे का राय जानना चाहता है। मंगलवार को दैनिक भास्कर ने गुरदासपुर के फिश पार्क और बटाला के हजीरा पार्क का दौरा कर सैर करने आए लोगों में चल रही चर्चा को कवर किया। जानें क्या कहते हैं लोग उनकी वार्ड का पार्षद कैसै हो।