पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद 8, भाजपा 19 वार्डों से लड़ेगी चुनाव

शिअद 8, भाजपा 19 वार्डों से लड़ेगी चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकालीविधायक और सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने बयान में कहा कि कौंसिल चुनाव में गुरदासपुर की 27 वार्डों से 14 पर अकाली प्रत्याशी चुनाव लड़ेगे। इसके बाद अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारेे को लेकर घमासान भी थम गया। मंगलवार सुबह बटाला क्लब में अकाली-भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में दोनों पार्टियों की तरफ से सीटों को लेकर सहमती बन गई है।

भाजपा के जिला महामंत्री विजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह बटाला क्लब में शिअद की बीबी जगीर कौर, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान विनोद शर्मा, जिला प्रधान रमेश शर्मा, जिला प्रभारी उमेश शाकर और दोनों पार्टियों के अन्य जिला पदाधिकारी शामिल हुए। अब फैसला लिया गया है कि शहर की 27 वार्डों से भाजपा 19 और अकाली दल 8 वार्डों से चुनाव लड़ सकेंगे। इसमें भाजपा की तरफ से वार्ड नंबर 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 24, 25, 26 और 27 शामिल हैं। अकाली दल की ओर से वार्ड नंबर 1, 2, 3, 8, 12, 20, 22 और 23 नंबर से प्रत्याशी खड़े होंगे। किस वार्ड से कौन प्रत्याशी होगा इसके बारे में अकाली दल और भाजपा 12 नवंबर बुधवार को नामों का खुलासा करेंगे।

गुरदासपुर में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में बनी सहमती