- Hindi News
- प्यारा लाल विज की अंतिम किरया लोगों ने दी श्रद्धांजलि
प्यारा लाल विज की अंतिम किरया लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बटाला |प्रसिद्ध कपड़ाव्यापारी और समाज सेवक प्यारा लाल विज का निधन 29 जनवरी को हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म पगड़ी एंव किरया क्रम मंगलवार को कम्यूनिटी हॉल में रखी गई थी।
जिसमें राजनीतिक,धार्मिक और समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया और उन्हे श्रद्धांजलि दी। विज परिवार की तरफ से प्यारा लाल विज की याद में श्री अच्लेश्वर धाम के लिए सोने का मुकुट, मंदिर में बनने वाले कमरे का पूरा खर्च विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के लिए नकद राशी दान में दी।
कम्यूनिटी हॉल में प्यारा लाल विज के पारिवारिक सदस्य रस्म किरया करवाते हुए।