पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 6 के लोगों ने कहा साफ पीने का पानी, सीवरेज की समस्या है इलाके में

वार्ड 6 में बारिश के समय जलभराव और खस्ताहाल गलियों की समस्या से परेशानी

वार्डनंबर 6 जीटी रोड गुरदासपुर रोड पर है, इसमें मॉडल टाउन रोड, प्रेमनगर और कैंप क्षेत्र का ही सारा हिस्सा आता है। रेलवे लाईन के पास से भी यह इलाका घूमता है और मॉडल टाउन रोड से मिल जाता है। इस क्षेत्र में दलित वोट ज्यादा और यह भाजपा के खाते में रहा है। यह वार्ड पुरानी वार्डबंदी के अनुसार 7 में आता था, इसमें एक महिला पार्षद थी। अब नई वार्डबंदी के अनुसार 6 नंबर कर दिया गया है। वैसे यह वार्ड हलका के सबसे बड़े वार्ड के तौर पर जाना जाता रहा है और इसमें 8 हजार के करीब वोट होती थी, अब नई वार्डबंदी के अनुसार इस क्षेत्र को दो भागों में बांट दिया गया है और अब इसकी वोट संख्या बहुत कम हो गई है। इस वार्ड में महिला पार्षद का देहांत हाेने के बाद उनके ही परिवार से उनकी बहु बाई इलेक्शन में पार्षद बनी थी। वार्ड में पीने के लिए साफ पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइटों की समस्या रही है। लोगों की मांग है कि इस क्षेत्र की तरफ गंभीरता से ध्यान देकर लोगों को सुविधाएं दी जाए। वहीं लोगों ने पार्षद पर थोड़ा भरोसा जताया कि पार्षद कई बार परिषद में लोगों की समस्या को लेकर गया। लेकिन परिषद की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। केवल चुनावों के समय कांग्रेस,भाजपा और अकाली दल ने के नेताओंं ने चेहरा दिखाया परंतु नतीजों के बाद कोई भी नहीं आता। जिससे लोगों में बहुत पार्षद और राजनीतिक लोगों के खिलाफ काफी रोष है। दोनों की पार्टी के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने ढंग से वार्ड में लोगों से संपर्क बना रहे है।

दूषित पानी पीने को मजबूर

रंजीतपाल ने कहा कि पीने के लिए साफ पानी की बहुत जरूरत है, परंतु साफ पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। लोग मजबूरी में वाटर सप्लाई का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है या फिर उबाल कर पिया जाता है।

राजनेता करते झूठे वादे

सुखदेवराज ने कहा कि इस गंदगी भरे माहौल को लेकर हमारा कोई भी रिश्तेदार यहां आने के लिए तैयार नहीं है। गंदगी के कारण कोई कोई बीमारी फैलने का डर बना रहता है। राजनीतिक लोग हर बार झूठे वादे कर जाते है।

नालियों की व्यवस्था सुधरे

रोहितने बताया कि सफाई के नाम पर यहां कुछ नहीं है, परिषद के कर्मचारी आते है और सफाई करके चले जाते है, लेकिन नालियों और सीवरेज की व्यवस्था नहीं सुधारी जाती। इसका समाधान परिषद् को जल्द करवाना चाहिए।

गलियों में रहता गंदा पानी

रामपालने बताया कि सारी गलियां टूटी हुई है, ओवरफ्लो के कारण सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। जिनको साफ भी काफी देर बाद किया जाता है। जिससे गंदगी का माहौल रहता है और परेशानी होती है। समस्या का समाधान होना चाहिए।

सीवरेज लाइन नहीं

बलविंदरकुमार ने बताया कि इस इलाके में एक भी सीवरेज लाईन नहीं है, लोगों के घरों का गंदा पानी आखिर गलियों में ही आता है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से बहुत परेशानी होती है। घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

वार्ड में नहीं बनी सड़क

यशपालने कहा कि कैंप वार्ड का बहुत बुरा हाल है, वार्ड में एक भी सड़क और गली नहीं बनी हुई है। सभी बहुत पहले से टूट चुकी है। जिसको लोगों की सुविधा के लिए बनाया जाना चाहिए था। लेकिन काम नहीं हुआ। जिस कारण लोगों को काफी समय से इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिषद को चाहिए समस्या का समाधान करना।

लंबे समय से गंदगी समस्या

चरणजीतकुमार ने बताया कि इलाके की बहुत समस्याएं है, जिससे लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते है। वार्ड में साफ पानी, सीवरेज, गंदगी आदि की समस्या है, जो बहुत समय से चल रही है। इसका समाधान परिषद् को प्राथमिकता के आधार पर पहले करना चाहिए। ताकि लोगों को समस्या आए।

साफ पानी नहीं मिलता

सोनूकुमार ने बताया कि कभी पीने के साफ पानी की बहुत मुश्किल है, हर बार गर्मियों के दिनों में पानी के कारण बुखार, दस्त आदि का प्रकोप शुरू हो जाता है। सरकार को चाहिए कि इस समस्या को लेकर शीघ्र हल करना चाहिए। ताकि लोगों को साफ सुथरा पानी पीने को मिल सके।

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें

अशोककुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है, इलाके में बहुत सालों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी जिनको सुधारा नहीं गया। अंधेरा होने पर सारा क्षेत्र घनघोर अंधेरे में डूब जाता है। परिषद को चाहिए की इस ओर ध्यान दे, ताकि लोगों को अंधेरे से निजात मिल सके और इलाके में रौशनी हो।

एससी रिजर्व

कुल वोट- 2626

पुरुष वोटर-1414

महिला वोटर-1212

एरिया : गुरदासपुर रोड, मॉडल टाउन रोड, प्रेम नगर और कैंप क्षेत्र का सारा हिस्सा, रेलवे लाईन,

वार्ड 6 की महत्वपूर्ण जानकारियां

नालों की सफाई नहीं

परमजीतसिंह का कहना है कि इलाके के नालों की सफाई नहीं होती। अमर टैंट हाउस वाली रोड का नाला तो पिछले लंबे समय से साफ नहीं हो पाया। इसके चलते इलाके की नालियां गंदे पानी से भरी रहती हैं।

सफाई कर्मी नहीं हैं

प्रो.राजकुमार का कहना है कि इलाके में सफाई कर्मियों की कमी के कारण साफ-सफाई का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहता है। बारिश के दिनों में कूड़ा भीगने से परेशानी और भी बढ़ जाती है।

नालियों की रिपेयर नहीं

राजकुमार राजू का कहना है कि सालों से इलाके की नालियों की रिपेयर नहीं की गई है। इसके चलते पानी कई बार गलियों में फैल जाता है। गंदगी के कारण हर समय बीमारी फैलने का भय बना रहता है।

15 साल से गली नहीं बनी

मोहितकुमार का कहना है कि उनकी गली का निर्माण 15 साल से नहीं कराया गया। उनके इलाके में तो सीवरजे ही पहुंचा है और ही वाटर सप्लाई। कुल मिलाकर इलाके के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं।

सफाई की समस्या

कुलदीपकुमार का कहना है कि इलाके में साफ-सफाई की काफी समस्या है। गलियों में कूड़ा जमा रहता है, जिसे उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचता। कुछ जगह पर लोगों ने जेब से पैसे खर्च कर आदमी रखे हुए हैं, जो कूड़ा हटाने का काम करते हैं।

गंदे पानी की समस्या

गुरदीपसिंह का कहना है कि इलाके में गंदे पानी की सप्लाई के कारण पीलिया फैल चुका है। वाटर सप्लाई की पाइपें पुरानी होने के कारण लीकेज होती रहती है, सीवरेज का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।

गलियां बनी ही नहीं

यशपालअबरोल का कहना है कि उनके इलाके की गलियां काफी समय से बनाई ही नहीं गईं। केवल एक बार इनके निर्माण के बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते गलियों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। यहां तक कि गलियों में सारा दिन गदंगी पड़ी रहती है।

पानी की निकासी नहीं

तरसेमसिंह का कहना है कि हलकी बारिश के समय ही पानी गलियों में जमा हो जाता है क्योंकि नालियों की समय पर सफाई नहीं की जाती। इसके अलावा नालियों का गंदा पानी नालों तक भी नहीं पहुंच पाता क्योंकि नालों तक की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। जिस कारण सारा पानी गलियों में खड़ा रहता है।

जनता की आवाज

वार्ड की बात

गलियों का बुरा हाल

चरणसिंह पंछी का कहना है कि इलाके की गलियों का बुरा हाल है। हालत यह है कि इनमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें भरने तक का प्रयास नहीं किया जाता। बारिश के दिनों में गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिसके चलते स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

गलियों में जलभराव

बलबीरसिंह का कहना है कि गलियों का काफी समय से निर्माण नहीं किया गया। बरसात के दिनों में इलाके में पानी जमा हो जाता है, जो काफी समय तक निकल नहीं पाता। इसके अलावा संगलपुरा रोड पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे हादसों का भय रहता है।

रिजर्वेंशन जनरल

कुल वोट- 2152

पुरुष वोटर-1122

महिला वोटर-1030

एरिया : संगलपुरा रोड, एजीएम पैलेस वाली गली, अमर टैंट हाउस वाली गली का अंदरूनी हिस्सा।

वार्ड 6 की महत्वपूर्ण जानकारियां