- Hindi News
- खुद को आग लगाने वाले बीएसएफ के रिटा.जवान की मौत
खुद को आग लगाने वाले बीएसएफ के रिटा.जवान की मौत
मानसिकपरेशानीके चलते शुक्रवार सुबह 7 बजे खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने वाले कौंटे मचले के रहने वाले बीएसएफ रिटायर्ड जवान दलबीर मसीह की शनिवार सुबह इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी।
बरियार पुलिस चौकी ने युनस मसीह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बीएसएफ से रिटायर्ड दलबीर मसीह (50) के पुत्र युनस मसीह ने बताया कि पिता करीब 8 साल पहले बीएसएफ से रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। करीब पांच साल से उनका बटाला के एक निजी डाक्टर से इलाज चल रहा था। लेकिन बीच-बीच में उन्हें दौरा पड़ जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह मां भोली पशुओं के लिए चारा लेने गई थी और वह भी उनके साथ गया था। घर में पिता अकेले थे।