- Hindi News
- ट्राले की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत, एक जख्मी
ट्राले की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की मौत, एक जख्मी
बटाला-गुरदासपुरमार्गपर ट्राले की चपेट में आने से मोपेड सवार एक महिला की मौत तथा एक जख्मी हो गई।
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सिंबल चौकी के इचांर्ज प्रकाश ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार रात वीना (40) प|ी प्रेम संधु तथा अमन प|ी पीटर संधु निवासी प्रेम नगर बोहड़ावाला किसी काम के लिए मोपेड पर गुरदासपुर रोड की तरफ जा रही थी। मोपेड अमन चला रही थी कि गांव कालानंगल के समीप पहुंचते ही बटाला से गुरदासपुर की तरफ जा रहे तेज रफतार ट्राले ने ओवरटक करते समय मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे मोपेड के पीछे बैठी वीना सडक की तरफ गिर गई ट्राला ने उसे रौंद दिया और उसकी मौका पर ही मौत हो गई।
जबकि मोपेड चला रही अमन सडक के किनारे की तरफ और घायल हो गई। घटना के बाद ट्राले ड्राईवर भगा कर ले गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।