- Hindi News
- पुिलस भर्ती के िलए दोबारा फिजीकल टेस्ट 23 को
पुिलस भर्ती के िलए दोबारा फिजीकल टेस्ट 23 को
गुरदासपुर | भर्तीसब कमेटी (लेडीज सब इंस्पेक्टर) की चेयरपर्सन एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर ने बताया कि 2 से 23 सितंबर तक पीएपी जालंधर में लेडीज सब इंस्पेक्टर की भर्ती चल रही है। भर्ती के दौरान जिला गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट और बटाला की उम्मीदवारों का फिजीकल टेस्ट लिया गया है। जो उम्मीदवार खराब मौसम या किसी अन्य कारण से फिजीकल टेस्ट नहीं दे सकीं, उनको एक और मौका दिया गया है। अब वे 23 सितंबर तक फिजीकल टेस्ट पीएपी जालंधर कैंट के मैदान में आकर दे सकती हैं ताकि लेडीज सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल हो सके।