पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा शेख फत्ते का जोड़ मेला करवाया

बाबा शेख फत्ते का जोड़ मेला करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबुट्टरकलांमें बाबा शेख फत्ते का वार्षिक जोड़ मेला करवाया गया, जिसमें हलका बटाला के इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल विशेष तौर पर शामिल हुए। मेले में रमनदीप और जश्नप्रीत ने कव्वालियां पेश की। शरीफ दिलदार और जश्नमीत ने कव्वालियां, बलकार अनखीला मनजिंदर गुलशन ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया।

इस मौके पर लोधीनंगल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारों में झगड़ों के बहुत ज्यादा मामले सामने रहे हैं, जिसको भाईचारे समझदारी से निपटना चाहिए। नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस जिन छोटे तस्करों को पकड़ती है उनसे पूछताछ कर बड़े तस्करों पर शिकंजा कसे तभी नशे पर अंकुश लग पाएगा। इससे पहले उन्होंने बुट्टरकलां की सड़क के निर्माण काम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि जो भी विधायक इस क्षेत्र से जुड़े रहे वे इस गांव का विकास नहीं करवा पाए, जिसका रोष लोगों में है।

इस मौके पर महिंदर सिंह, एसडीओ सतनाम सिंह बुट्टर, जसवंत सिंह, दलजीत सिंह, लाडी, सरूप सिंह पूर्व सरपंच, सरपंच हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बब्बू, बघेल सिंह, निरवैर सिंह, मंगल सिंह, महिंदर सिंह शाह, रमेश कुमार, दर्शन सिंह, राजबीर सिंह, कुवंतबीर सिंह, भूपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

मेले के दौरान लोगों को संबोधित करते लखबीर िसंह लोधीनंगल।