युवती से छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा
बटाला | जालंधररोड पर हंसली पुल के पास युवती से छेड़छाड़ को लेकर कार सवार युवकों ने एक युवक से मारपीट कर उसे कार में डाल कर ले गए। कुछ दूरी पर जाकर युवक को फेंक दिया। घटनास्थल पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने युवकों को रोकने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने युवकों का पीछा किया और कार सहित एक को काबू कर लिया जबकि बाकी फरार है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ लखविंदर सिंह कलेर बताया कि कार सवार चार पांच युवक अमृतपाल सिंह वासी गांव शाहबाद से मारपीट कर कार में डाल कर ले गए है, पीछा करने पर कादियां रोड से कार सवार सतनाम सिंह वासी ग्रेटर कैलाश को काबू कर लिया, जिसने बताया अमृतपाल को उसने काहनूवान रोड पर छोड़ दिया है। अमृतपाल उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। थाना सिटी में सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, नन्नू तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। बाकी युवक फरार बताए गए है। दूसरी तरफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मारपीट का शिकार हुए युवक अमृतपाल सिंह पर केस दर्ज किया गया है।