पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड की सूझबूझ से एटीएम लूटने आए युवक को दबोचा

गार्ड की सूझबूझ से एटीएम लूटने आए युवक को दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहनूवानरोडपर एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने आए युवक को सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से पुलिस ने दबोच लिया। एटीएम के सुरक्षा गार्ड हरभजन लाल वासी सिंबल चौक ने बताया कि वह कुछ दिनों से इस एटीएम पर रात की ड्यूटी पर है।

हरभजन लाल ने बताया बुधवार रात को वह ड्यूटी पर था। करीब सवा दो बजे वह अंदर बने कैबिन में गया तो बाहर तोड़फोड़ होने की आवाज आई। जिस पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जब कैबिन से बाहर आया तो एक युवक उसे देख कर भागने लगा। पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर काहनूवान की तरफ भाग गया। कुछ ही पलों में पीसीआर कर्मी गए, उनके साथ बैठ कर उक्त युवक को दबोच लिया गया। हरभजन लाल ने बताया युवक द्वारा एटीएम का कैमरा तोड़ा गया था, और कोई नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ सिविल लाइन लखविंदर सिंह ने बताया कि पकड़े युवक की पहचान अमरीक सिंह वासी गांव लोंगोवाल के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी देता गार्ड हरभजन लाल।