पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैट्रोल पंप के होल में मिली कारिंदे की लाश, परिवार बोला साथी ने की हत्या

पैट्रोल पंप के होल में मिली कारिंदे की लाश, परिवार बोला-साथी ने की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवरायपुरके नजदीक हमारा पैट्रोल पंप के कारिंदे की लाश वीरवार सुबह पंप के होल से मिली। मृतक के परिवार ने पंप के दूसरे करिंदों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर तीन करिंदों को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। पंप मालिक अमृतसर के बताए गए है।

सिविल अस्पताल में गांव शिकार माछियां के प्यारा सिंह ने बताया कि उसका चाचा जोगिंदर सिंह (42) बटाला-डेरा रोड पर हमारा नामक पैट्रोल पंप पर काफी समय से काम करता था। रोजाना की तरह उसका चाचा काम पर गया था। प्यारा सिंह ने बताया उसके चाचा ने बुधवार रात मोबाइल पर करीब साढ़े नौ बजे घर पर चाची बलबीर कौर के साथ बात की। उसके बाद उसने अपने साढू के साथ परिवार में ही होने वाली शादी के बारे में बात की। वीरवार सुबह तड़के पंप का एक कारिंदा घर आया और जोगिंदर कहां का पूछने लगा। वह रात से पंप पर नहीं है और कैश की चाबी लेने आया है। बलबीर कौर ने परिवार को सूचित किया और सभी उसी समय पंप पर चले गए। वहां चाचा का मोटरसाइकिल था। दूसरे कारिंदोंं से पूछा तो उन्होंने बताया जोगिंदर रात को खाना खा कर बाहर सो गया था जबकि वे तीनों अंदर सो गए। सुबह देखा तो जोगिंदर बिस्तर पर नहीं था।

प्यारा सिंह ने बताया कि चाचा की खोज की तो पंप के एक सूखे पड़े होल के ढक्कन को हटा कर देखा तो उसकी लाश वहां पड़ी थी और सिर नीचे पैर ऊपर की तरफ थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी और पंप के तीनों करिंदों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के पंप के तीनों कारिंदों को लाया गया है और जांच जारी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने और पूछताछ के बाद केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है।

सिविल अस्पताल में जानकारी देते जोगिंदर सिंह का भतीजा प्यारा सिंह और अन्य रिश्तेदार।

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाया सवाल

जोगिंदरसिंह के भतीजे प्यारा सिंह ने बताया कुछ दिन पहले ही बाहरी राज्य के दो नए लोगों को पंप पर रखा गया है। परिवार वालों ने संदेह जताया कि रात को किसी बात पर करिंदों में कहासुनी हुई होगी और जोगिंदर सिंह का कत्ल करके लाश होल में फेंक दी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद