पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधवा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के िलए थाना घेरा

विधवा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के िलए थाना घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बटाला/श्री हरगोबिंदपुर

गांवमठोलामें पिछले दिनों विधवा की हुई हत्या के बाकी आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर गांव के लोगों और मृतका के परिवार ने श्री हरगोबिंदपुर के थाना के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इस कत्लकांड में और भी आरोपी है, जिनको पुलिस पकड़ नहीं रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मृतका के पिता दयाल सिंह ने बताया कि इस उनकी बेटी सुखबीर कौर के हत्याकांड में कोई एक नहीं है बल्कि और लोग भी शामिल है। मुख्य हत्यारोपी गांव के ही गुरशरन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके साथियों को पुलिस नहीं पकड़ रही है। पुलिस बाकी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिसको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका सुखबीर कौर के शरीर पर दर्जनों घाव के निशान थे जो साबित करते है कि उसे पहले कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और बाद में कत्ल कर दिया। पुलिस किसी राजनीतिक या फिर अन्य तरह के दबाव के कारण आरोपियों को बचाने में लगी है। जिस कारण मजबूरन उन्हें थाने के घेराव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कड़ी कार्रवाई करके बाकी लोगों को नहीं पकड़ा तो आगे भी संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान मृतका सुखबी कौर का बेटा लवप्रीत सिंह, मां जोगिंदर कौर, किसान यूनियन के गुरदियाल सिंह, जोगिंदर सिंह, रंजीत सिंह, महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह धीरोवाल आदि शामिल थे।

उधर, थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ सुरिंदर मोहन ने बताया कि मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सलाखों के पीछे बंद किया जाएगा।

14 सितंबर को गांव मठौला के रजवाहे से विधवा सुखबीर कौर की लाश मिली थी, जो घर से दवाई लेने निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता दयाल सिंह ने थाना में दी थी। लाश मिलने के एक दिन बाद पुलिस जांच करके गांव के ही एक व्यक्ति को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिवार और गांव निवासी हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

श्री हरगोबिंदपुर के थाने के बाहर प्रदर्शन करते गांव मठोला के लोग और मृतक सुख