- Hindi News
- नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही से बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल : सूरी
नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही से बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल : सूरी
शहरमेंनागरिक सुविधाओं की बदहाली पर भाजपा ने नगर परिषद के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है। प्रैस कांफ्रैंस में सिटी मंडल भाजपा के पूर्व प्रधान कृष्ण बलदेव सूरी ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही और परिषद में मची आपाधापी के कारण लोगों को बुनियादी सहुलते नहीं मिल रही है। शहर में काफी समय से सफाई व्यवस्था का बुरा हाल बना हुआ है। परिषद के अधिकारी सफाई व्यवस्था सुधारने में ध्यान नहीं दे रहे उल्टा सफाई व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हुए हैं।
सूरी ने आरोप लगाया कि परिषद के अधिकारी मिलीभगत करके सफाई कर्मचारियों को अपनी सुविधा अनुसार काम पर लगाते हैं। ठेके पर रखे अस्थाई सफाई कर्मचारियों को मजबूर करके उनसे चार गुणा काम लिया जा रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा गांधी कैंप के वार्ड नंबर 7 की गली नं. 7 में पाइप तो बिछा दी गई है लेकिन उनमें पानी नहीं आता। उन्होंने परिषद के ईओ को कई बार इस बारे कहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। स्ट्रीट लाइटों का भी बुरा हाल है। आधे से ज्यादा शहर रात को अंधेरे में डूबा रहता है।
सूरी ने कहा कि सफाई व्यवस्था, वाटर सप्लाई और स्ट्रीट लाइटों का ठेका एक ही ठेकेदार को सांठगांठ करके दिया गया है। अधिकारियों और ठेकेदार में मिलीभगत से नागरिक सुविधाओं का बुरा हाल बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 25 सितंबर तक बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो भाजपा शहर के लोगों लेकर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ धरना देगी। इस दौरान सिटी मंडल भाजपा के महासचिव अनिल भट्टी, रमेश खोसला, पंकज शर्मा और राहुल सूरी भी मौजूद थे।
बटाला में प्रैस कांफ्रैंस में जानकारी देते मंडल भाजपा के पूर्व प्रधान कृष्ण बलदेव सूरी साथ हैं अनिल भट्टी और राहुल सूरी।