- Hindi News
- एसएल बावा कालेज के कैडेट्स ने किया शूटिंग अभ्यास
एसएल बावा कालेज के कैडेट्स ने किया शूटिंग अभ्यास
एसएलबावाडीएवी कालेज के एनसीसी ग्रुप के कैडेट्स ने शूटिंग अभ्यास में हिस्सा लिया। कालेज के राष्ट्रीय कैडेट्स कारे विंग के प्रमुख कैप्टन मुनीष यादव ने बताया कि बीयूसी कालेज की शार्ट रेंज में आयोजित शूटिंग अभ्यास कक्षा में कालेज के 25 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शार्ट रेंज में एनसीसी की 22 बटालियन के सीओ कर्नल जतिंदर सिंह ने कैडेट्स को रेंजर्नड्रिल और रेंज प्रोसीजर के बोर में जानकारी दी।
इस दौरान कैडेट्स ने जोश के साथ हिस्सा लेते हुए शाट का अभ्यास किया। कैडेट्स लवजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, चिंरीजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। सूबेदार दिलबीर सिंह, बीएचएम बलबीर सिंह, हवलदार जोगा सिंह, जसपाल सिंह, लखविंदर सिंह ने कैडेट्स को अभ्यास करवाया और जानकारी दी।