पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब की गठबंधन सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया : छोटेपुर

पंजाब की गठबंधन सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया : छोटेपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बटाला/काहनूवान

आमआदमीपार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब लोगों के साथ धोखा किया है। गरीबों की भलाई के नाम पर सुविधाएं देने का ढिंढोरा पीटने वाली यह सरकार अपने चहेतों तक की सीमित है। जहां पत्रकारों से बातचीत में छोटेपुर ने कहा कि आज तक शहीदों के सपने साकार नहीं हुए है। राजनीतिक लोगों की नीतियों के कारण आज गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। सरकार गरीब लोगों का कुछ सवारने के बजाए उनको वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही है।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हमेशा गरीब आम लोगों के लिए काम करती रहेगी और मौका मिलने पर यह साबित कर देगी कि लोगों की सेवा किस प्रकार की जाती है। इस दौरान गुरनाम सिंह, अमनदीप सिंह, सूबेदार कुलवंत सिंह, सुरजीत सिंह, बलजीत सिंह रामा, तलवंडी, गुरविंदर सिंह बाजवा, डा. गुरजीत सिंह खालसा, दलजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, मास्टर वीर सिंह, प्रकाश सिंह, रंजीत सिंह, भूपिंदर सिंह और काबल सिंह मौजूद थे।

दूसरी तरफ काहनूवान के गांव कोटली सैनियां में पार्टी नेता सुखजीत सिंह के निवास पर पत्रकार वार्ता में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा केंद्रीय वित्त रक्षा मंत्री अरुण जेतली द्वारा पंजाब के लिए विशेष पैकेज और सेना में भर्ती में सिखों के लिए आरक्षण देने की मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की मांग ठुकरा दिए जाने पर बादल को भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के अच्छे दिन हवा होने शुरू हो गए है। उन्होंने कहा भ्रष्ट नेताओं की गलत नीतियों के कारण भारत के लोग आजादी के बाद भी तीन प्रमुख प्राथमिक जरूरतों रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित है जबकि राज करने वाली पार्टियों के नेताओ के काले धन से विदेशी बैंक भरे पड़े है। इस मौके पर सचिव गुरदीप सिंह, सूबेदार सुखदेव सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, सरपंच सुखजीत सिंह, गुरबचन सिंह, गुरनाम सिंह और जसवंत सिंह मौजूद थे।

काहनूवान में नेताओं वर्करों के साथ सुच्चा सिंह छोटेपुर।

बटाला में पत्रकारों से बात करते हुए आप के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर।