पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीपीओ दफतर में दिया धरना

बीडीपीओ दफतर में दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला|ग्रामीण खेतमजदूर जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक विकास पंचायत कार्यालय में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मनरेगा की दिहाड़ी कम से कम 350 रुपए, गांवों में सस्ते रेट पर राशन के सरकारी डिपो खोले जाएं, बुढ़ापा, अंगहीन विधवाओं की पैंशन न्यूनतम 2000 रुपए प्रति महीना की जाए। इसके अलावा गरीबों को 10-10 मरले के प्लाट मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट दी जाए। यूनियन नेता लाल चंद, अश्विनी कुमार हैपी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है।