पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी

स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां | कलासवालाखालसा सीनियर सैकंडरी स्कूल में ट्रैफिक पुलिस ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक सैल बटाला के सब इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स का पालन और जल्दबाजी से बचने के लिए कहा। कभी भी पहुंचने से देर भली होती है। उन्होंने ट्रैफिक लाइट्स और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की उम्र सीमा के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा बताए नियमों का पालन करने और अपने जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा। इस दौरान हवलदार नरिंदर सिंह, परमिंदर कौर, परमजीत सिंह, विपन तुली, शमशेर सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद थे।