पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

पांच ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | सीआईएस्टाफ की पुलिस ने दो युवकों को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डेरा बाबा नानक के गांव तलवंडी रामा के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान शक के आधार पर मोटर साइकिल सवार दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई तो साहिब सिंह निवासी गांव निक्को सराय से दो ग्राम तथा लब्बा मसीह वासी तलवंडी रामा से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज किया गया है।