- Hindi News
- कई संगठन ट्रक और बस ऑपरेटरों के समर्थन में
कई संगठन ट्रक और बस ऑपरेटरों के समर्थन में
कई संगठन ट्रक और बस ऑपरेटरों के समर्थन में
दीनानगर बाइपास पर रोके गए ट्रक ड्राइवरों ने भी धरने का समर्थन किया।
शिवसेना हिंदोस्तान, भट्ठा मजदूर यूनियन और सीपीएम सहित अकाली नेता संजीव मल्हन ने रछपालवां टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ट्रक और बस ऑपरेटरों का समर्थन किया। क्रशर यूनियन बहेड़ी, भट्ठा यूनियन और शिवसेना बाल ठाकरे पहले ही उनके समर्थन में है। सभी ने टोल प्लाजा हटाए जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटर एंड क्रशर सप्लायर एसोसिएशन के प्रधान गुरमिंदर सिंह चावला, ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रधान कश्मीरी लाल, पंकज घई, रछपाल सिंह बाजवा, हरजीत बिट्टू, पवन दीप सिंह दीपू, शिवसेना हिंदोस्तान के जिला चेयरमैन रमन महाजन हैप्पी, तहसील प्रधान सुखदेव शर्मा, यूथ विंग के जिला सचिव माणिक गुप्ता, ब्लाक प्रधान काका खान, सिटी प्रधान रोहित महाजन, विजय कुमार, संजीव कुमार कौड़ा, कामरेड मोहन सिंह, कामरेड शिव कुमार, कामरेड लाल चंद कटारूचक्क, मास्टर सुभाष शर्मा, देवराज, बलकार चंद, अजीत राम, रघुवीर सिंह, बघेल सिंह, सर्बजीत सिंह, नरिंदर तुली, काका गुरदासपुरिया, विक्की मान, जनक राज, मोहनजीत सिंह बब्बू, बलबीर सिंह बीरा, जगदीश लाल, विशाल रूबल मौजूद थे। दीनानगर बाईपास पर बैरिकेडिंग पर फंसे ट्रक ड्राइवर जम्मू वासी नरेश शर्मा, श्रीनगर के नजीर अहमद, बटाला के हरदीप सिंह, डब्बवाली के जग्गा सिंह और जम्मू के सुरिंदर सिंह ने धरने का समर्थन किया। ड्राइवरों ने कहा बेशक बीच सड़क में उन्हें रुकना पड़ा लेकिन टोल प्लाजा को हटाने के लिए वे इस परेशानी को झेलने को तैयार हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि जब ट्रक और बस ऑपरेटर रोड टैक्स अदा करते हैं तो सरकार को अपने स्तर पर सड़कें बनवा कर देना चाहिए। कि टोल प्लाजा लगा कर प्राइवेट हाथों लूट करवाए।