- Hindi News
- टोल प्लाजा बंद कराना ही बस आॅपरेटरों का मकसद : साहनी
टोल प्लाजा बंद कराना ही बस आॅपरेटरों का मकसद : साहनी
कत्थूनंगलऔररछपालवां टोल प्लाजा पर बस ऑपरेटरों की हड़तात जारी है। टोल अधिकारियों और आॅपरेटरों की बैठकंे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रही है। इस संबंध में बस आॅपरेटर यूनियन के प्रधान जगदीश साहनी ने कहा कि टोल अथॉरिटी के साथ किसी प्रकार से सहमति नहीं हो रही है और यूनियन को मजबूरी में निरंतर हड़ताल करनी पड़ रही है क्योंकि बस वाले इतना भारी भरकम टोल फीस देने में असमर्थ है और टोल फीस देकर बसें नहीं चलाई जा सकती। उन्होंने बताया कि टोल फीस कम करवाने के लिए ऑपरेटर केंद्रीय परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात करने के लिए बुधवार सुबह दिल्ली रवाना हुए।
उधर, बटाला से अमृतसर की तरफ जाने वाले लोग ग्रामीण इलाकों से होकर जा रहे है और शाम होने पर सफर नहीं कर रहे हंै। साहनी के मुताबिक अगर फिर भी कुछ दिनों के भीतर इस समस्या का हल नहीं निकला तो तय है कि टोल प्लाजा को किसी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा। साहनी बस किराया बढ़ाए जाने पर भी कहा कि कोई भी बस किराया नहीं बढ़ाया गया है और कोई वसूल कर रहा है। दूसरा सर्वे के अनुसार कोई भी मुसाफिर किराए के दो-तीन रू देने को तैयार नहीं है। इसलिए टोल प्लाजा को फीस को कम करना ही होगा।
अच्छाहै केंद्र करे समाधान
इससंबंध में टोल प्लाजा के मैनेजर श्याम सांवत ने कहा कि इस प्रकार टोल प्लाजा जाम करके किसी का भला नहीं है,अगर टोल प्लाजा का नुकसान हो रहा है तो बस आप्रेटर्ज का भी नुकसान साथ ही है। अगर बस आॅपरेटर्स केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मिलने जा रहे है तो अच्छी बात है। केंद्रीय मंत्री इस समस्या का हल निकालें। वैसे टोल अथॉरिटी की तरफ से फीस कम करने के लिए बात नहीं चल रही है।
कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।