पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटरी सवार झपटमार महिला की बालियां ले उड़ा, केस

स्कूटरी सवार झपटमार महिला की बालियां ले उड़ा, केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर |स्कूटरी परसवार युवक बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट कर फरार हो गया। मामले की सूचना सिटी पुलिस को दे दी गई है। रतनो (78) प|ी चूनी लाल निवासी अंबेडकर नगर ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर सोमवार दोपहर घर लौट रही थी। बटाला रोड स्थित सिटी पैलेस के पास पीछे से आए स्कूटरी सवार युवक ने उनके कानों से बालियां झपट ली। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बालियां छीने जाने के कारण उनके दोनों कान जख्मी हो गए। थाना सिटी पुलिस के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।