- Hindi News
- किसानों को उनकी फसल का बनता हक दो: भाकियू
किसानों को उनकी फसल का बनता हक दो: भाकियू
बटाला|राज्यपाल द्वाराधान की बकाया राशि 3300 करोड़ रुपए में से दो हजार करोड़ रुपए पंजाब सरकार को मंजूर करने पर भारतीय किसान यूनियन (मान) ने राज्यपाल शिवराज पाटिल का धन्यवाद किया है। मंगलवार को यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान और पूर्व सांसद भूपिंदर सिंह मान ने एक बैठक के दौरान कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार किसानों की बहुत सारी मांगें दबा कर बैठी हैं।इसी कारण किसान आर्थिक और अन्य समस्याओं के घिरा रहता है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का एक शिष्टमंडल राज्यपाल से सोमवार को मिला।
राज्यपाल को मांग पत्र दिया गया। स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक खेती के खर्च के अनुसार फसल का बनता रेट देने की मांग की गई है। गन्ने का भाव 400रुपए बनता है, लेकिन सरकार 295 रुपए दे रही है। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश महासचिव गुरबचन सिंह बाजवा, जिला प्रधान सुखविंदर सिंह शेरपुर,तरसेम सिंह, बलदेव सिंह उपस्थित थे।
पत्रकारों से बातचीत करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रधान भूपिंदर सिंह मान और अन्य।