पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो मोबाइल एसो. ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

ऑटो मोबाइल एसो. ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान बिट्टू यादव के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

यादव ने कहा कि जब भी पंजाब में पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होती है तो उस पर लगने वाले टैक्स के रूप में राज्य के खजाने में पैसा जमा होता है,लेकिन फिर भी जनता पर बस किरायों और मालभाड़ा में वृद्धि कर बोझ डाल दिया जाता है। जबकि डीजल के रेट कम होने के बाद सरकार ने बस किराए में कमी कर लोगों को राहत नहीं दी,जो दुख की बात है। इस मसले को लेकर पहले भी एसोसिएशन प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद भी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया। मजबूरन एसोसिएशन को दोबारा धरना प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। बिट्टू यादव ने कहा कि जब से केंद्र सरकार बदली है,तब से महंगाई में गिरावट आई है, लेकिन पंजाब सरकार उलटा बेहिसाब टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डाल डाल रही है। हालांकि मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व केंद्र सरकार पर महंगाई का ठीकरा फोड़ते रहे हैं। अब जब मोदी सरकार है, तो महंगाई कम होने के बावजूद पंजाब में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की गई कि पंजाब सरकार पर दबाव बनाकर पैट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स को कम करवाए।

इस मौके पर रमेश चंद्र त्रेहन, सुखबीर सिंह काहलों, बलविंदर सिंह, राकेश त्रेहन,गुरशरण सिंह, जतिंदर सिंह, र| सिंह, मनीष, विनोद मल्होत्रा,समीर हांडा,जरनैल सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।

एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान बिट्टू यादव के नेतृत्व में पुतला फूंका और नारेबाजी की।