- Hindi News
- शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की रैली 13 को
शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की रैली 13 को
गुरदासपुर|शिक्षा प्रोवाइडरअध्यापक यूनियन की प्रदेश स्तरीय रैली 13 दिसंबर को रोपड़ में होगी। यह जानकारी यूनियन के प्रेस सचिव अनुभव गुप्ता ने दी।
इसे लेकर यूनियन की बैठक बुधवार को जिला प्रधान अमनदीप सिंह ने ली इसमें जिले के 16 ब्लॉकों के प्रधान, एक्शन कमेटी, जिला कमेटी के सदस्य शामिल हुए। रैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक प्रधानों ने सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि रैली में हर ब्लॉक से भारी संख्या में टीचर पहुंचेंगे। साल 2004 से अब तक सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स को रैगुलर नहीं किया जा रहा। प्रदेश के 7000 टीचर रैली में पहुंचेंगे। इस मौके पर गुरदेव धारीवाल, अनिल काहनूवान, कुलजीत कादियां, सुखविंदर बटाला, दलबीर गुरदासपुर, मनजीत दोरांगला, सुखविंदर फतेहगढ़ आदि मौजूद थे।