पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सूचना अभियान का पहला दिन शिक्षा को किया समर्पित

जन सूचना अभियान का पहला दिन शिक्षा को किया समर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचनाएवंप्रसारण मंत्रालय की तरफ से तीन दिवसीय जन सूचना अभियान बुधवार को पशु मेला ग्राउंड में आरंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने दीप जलाकर किया। अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की देखरेख में स्टूडेंट्स, आंगनवाड़ी वर्करों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न बाजारों गुजरी और सभी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे। तीन दिन चलने वाले इस अभियान के पहले दिन केंद्र और राज्य सरकार के लगभग 30 विभागों ने प्रदर्शनी स्टाॅल लगाए।

लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। अभियान का पहला दिन शिक्षा को समर्पित रहा। जिला एलिमेंट्री अधिकारी सलविंद्र सिंह समरान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा देने के लिए राज्य में 6 आवासीय स्कूल खोले गए हैं, जहां 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को मुफत शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने मिड-डे मील के बारे में भी बात की। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के बारे में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरगोबिंदपुर के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि 2009 में शुरू हुई इस स्कीम का उद्देश्य 2020 तक देश के प्रत्येक बच्चे को 10वीं कक्षा तक की शिक्षा मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि रमशा के तहत प्रदेश में 264 स्कूल खोले गए हैं और 16 स्कूल गुरदासपुर जिले में ही हैं। सरकारी काॅलेज काला अफगाना के प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा ने अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप सहित केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य स्कीमों की जानकारी दी। जालंधर स्थित कृषि सहकारिता विभाग से संबंधित इंटेग्रेटिड पोस्ट मैनेजमेंट के सहायक निदेशक दवेंद्र कुमार ने किसानों द्वारा अंधाधुंध कीटनाशक दवाओं के इस्तेमाल पर चिंता प्रकट की।

मुख्य मेहमान लोधी नंगल ने सूचना स्टाॅलों का निरीक्षण किया। प्रदेश में यह 29वां जन सूचना अभियान है। इस अवसर पर जन सूचना अभियान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गगनदीप कौर देवगन, डीएवीपी की क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी सपना भी उपस्थित थे।

जन सूचना अभियान के तहत रैली को रवाना करते जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य।